शाहजहांपुर, मार्च 8 -- पुवायां तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें एडीएम एफआर अरविंद कुमार, एसडीएम चित्रा निर्वाल और सीओ प्रवीण मलिक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 44 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 19 राजस्व, छह विकास, एक समाज कल्याण, नौ पुलिस और नौ अन्य विभागों से संबंधित थीं। अधिकारियों ने चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। इस दौरान करवालो नगर कानपुर निवासी आशीष कुमार ने चौराहा बाजार स्थित अपनी दुकान के सामने लगे पत्थर को हटवाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...