जौनपुर, अक्टूबर 5 -- जौनपुर, संवाददाता। जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 430 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से महज 39 का ही निस्तारण हो सका। अधिकारियों ने अपनी फरियाद लेकर पहुंचे फरियादियों की फरियाद सुनीं और शेष मामलों के निस्तारण के लिए निर्देश दिए। प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक मामले राजस्व से संबंधित थे। सदर तहसील में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुईं जनमें से आठ का ही निस्तारण हो सका। इस मौके पर एसडीएम संतबीर सिंह एवं तहसीलदार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मछलीशहर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 86 शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.