जौनपुर, मार्च 24 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले के सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजन केराकत तहसील में हुआ। यहां जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में कुल 179 मामले आए, जहां 28 का समाधान किया गया।डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और एसएसपी डा. अनुपम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नरहन निवासी संतश्री रामजनम नागर ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि मन्दिर एवं आश्रम निर्माण करने में कुछ लोगों के द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नायब तहसीलदार, सीओ चकबन्दी को जांच कर प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिये गए। ग्राम सुरतपुर निवासी पूजा ने बताया कि शाही किले में आयोजित हो रहे सामूहिक विवाह में विवाह हेतु उनका नाम भी सम्मिलित किया जाए जिस पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्य...