मुजफ्फर नगर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरनगर। जनपद की चार तहसीलों सदर, बुढ़ाना, खतौली व जानसठ में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम व एसएसपी ने बुढ़ाना तहसील पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना। चारों तहसीलों में कुल 132 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 17 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बुढ़ाना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर जन समस्याओं को सुना। तहसील दिवस में 36 शिकायतें आई, जिनमें 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।डीएम ने शिकायती पत्र सम्बंधित अधिकारियों को देते हुए कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच मौके पर जाकर की जाए तथा निर्धारित समयावधि के अंदर उनका शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा...