हाथरस, अप्रैल 4 -- सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम व एसपी ने तहसील सदर में पीड़ितों की शिकायतों को सुना और अधीनस्थों को निस्तारण किए जाने के दिशा निर्देश जारी किए। हाथरस तहसील समाधान दिवस के मौके पर डीएम चिरंजीव नाथ सिंहा ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुला कर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद/अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का ...