संपूर्ण समाधान दिवस में 102 शिकायतों में मात्र 21 का निस्तारण
शामली, जून 21 -- शामली। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के तहत जनपद की तीनों तहसीलों में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।तहसील ऊन सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम आलोक यादव ने की। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। भूमि संबंधी मामलों में संयुक्त टीम के माध्यम से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। इस अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए विशेष जनसेवा शिविर भी लगाए गए। यह भी पढ़ें- 160 शिकायतें आईं, सिर्फ आठ का मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.