बिजनौर, नवम्बर 15 -- तहसील के भारत रत्न चौधरी चरण सिंह सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। शनिवार को तहसील के भारत रत्न चौधरी चरण सिंह सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम शैलेन्द्र सिंह व तहसीलदार संतोष कुमार की उपस्थिति में एडीएम न्यायिक ने शिकायते सुनी और अधिकारियों को गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस मौके पर कुल 16 शिकायते दर्ज कराई गई जिसमें राजस्व की 11, पुलिस की दो, विकास विभाग की दो व अन्य विभागों की एक शिकायत दर्ज कराई गई। मौके पर मात्र एक शिकायत का निस्तारण कराया गया। इस मौके पर अन्य विभागों के अधिकाररी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...