हमीरपुर, मार्च 7 -- सरीला, संवाददाता। तहसील सभागार में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान 45 शिकायतें दर्ज की गई। जिसमे मौके पर सात शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतो का समय से निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये गए। सीएमओ के अनुपस्थित रहने पर उनका वेतन रोकने के डीएम ने निर्देश दिये। संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित आईं। इसके अलावा पुलिस, विकास, ग्रामीण पेयजल और विद्युत विभाग से जुड़ी समस्याएं भी फरियादियों ने अधिकारियों के सामने रखीं। गोहांड निवासी अनुसुइया ने अंत्योदय राशन कार्ड होने के बावजूद कोटेदार द्वारा राशन न दिए जाने की शिकायत की। हरसुंडी गांव की जयंती ने प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के पद से हटाए जाने का आरोप...