पीलीभीत, फरवरी 8 -- बीसलपुर, संवाददाता। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने क्षेत्र से आए पीड़ितों की शिकायते सुनीं। समाधान दिवस में आई 60 में 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील सभागार में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में आए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सुकीति माधव मिश्रा ने क्षेत्र से आए पीड़ितों की गंभीरता पूर्वक शिकायते सुनी। इस मौके पर 60 शिकायते आई जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वकीलों ने शहर में लग रहे जाम व अतिक्रमण की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय को अतिक्रमण हटाओ अभियान पालिका के साथ चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीडीओ को आयुष्मान कार्ड बनाने में जुटने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा. आलोक शर्मा, सीओ प्रगति चौहान, तहसीलदार हबीब अंसारी सहित सभी विभागों के अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.