शाहजहांपुर, दिसम्बर 18 -- शाहजहांपुर। 20 दिसंबर को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में अब तहसील सदर के स्थान पर तहसील कलान में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस के आयोजन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि फरियादियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने बताया कि समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.