बरेली, मार्च 8 -- फरीदपुर। कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी ने शनिवार को फरीदपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की फरियाद सुनी। संपूर्ण समाधान दिवस समाप्त होने से 10 मिनट पहले पहुंचे कमिश्नर ने शराबियों के उपद्रव की शिकायत पर आबकारी इंस्पेक्टर को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं किसान के खेत में सड़क डालने पर पीडब्ल्यूडी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान 38 शिकायत दर्ज की गई। मौके पर तीन का निस्तारण किया जा सका। शनिवार को एसडीएम मल्लिका नैन और एडीएम एफआर अधिकारियों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनने पहुंचे। कुछ देर बैठने के बाद एडीएम चले गए। एसडीएम फरियादियों की शिकायत सुन रही थी। संपूर्ण समाधान दिवस समाप्त होने से 10 मिनट पहले अचानक कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी पहुंच गए। इसके बाद अधिकारियों में खलबली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.