सहारनपुर, मार्च 8 -- देवबंद। संपूर्ण समाधान दिवस में 44 शिकायतों में से चार का मौके पर अधिकारियों ने निस्तारण कर दिया। खंड विकास कार्यालय सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम युवराज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। पूर्ति विभाग की एक और ईडब्ल्यूएस की तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। पूर्ति विभाग, पुलिस, ब्लॉक, राजस्व, चकबंदी, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित 44 शिकायतें लेकर फरयादी संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे थे। एसडीएम युवराज सिंह, तहसीलदार पुष्पांकर देव, बीडीओ अमिताभ नारंग और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.