मिर्जापुर, मई 3 -- मिर्जापुर। सोशल मीडिया पर शनिवार की शाम एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो लालगंज तहसील का बताया जा रहा है। तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन था। डीएम और सीडीओ फरियादियों की फरियाद सुन रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बैठे एक थाने के इंस्पेक्टर साहब सो रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही लोगों में तरह तरह की चर्चा भी शुरु हो गई। चर्चा रही कि एक ओर डीएम और सीडीओ जनता की समस्या सुन समाधान कराने में जुटे हैं। वहीं इंस्पेक्टर साहब कुर्सी पर मस्त सो रहे हैं, ऐसे में जनता की समस्या का निपटारा कैसे होगा? इस संबंध में प्रभारी एसपी राजकुमार मीणा का कहना है कि समाधान दिवस के दौरान एक इंस्पेक्टर के सोने का वीडियो वायरल हुआ है। यह भी पढ़ें- 85 प्रार्थना पत्र आए, 12 का निस्तार...