संभल, मई 17 -- जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील संभल में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। डीएम की पहल पर शिकायतकर्ता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित लेखपाल और पटवारियों को साथ लेकर पहुंचे। राजस्व विवाद, पैमाइश, कब्जा और नामांतरण से जुड़े मामलों में अधिकारियों ने मौके पर ही लेखपालों से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। कई मामलों में तत्काल रिपोर्ट मंगाकर शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू कराई गई। तहसील संभल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से छह का मौके पर ही निस्तारण कर द...