बिजनौर, जनवरी 6 -- तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक के नहीं पहुंचने पर एसडीएम विजय शंकर ने संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका जल्द से जल्द निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये। शनिवार की जगह सोमवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर एसडीएम विजय शंकर ने पीड़ित लोगों की फरियाद सुनी। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, भूमि विवाद, राशन कार्ड, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग आदि से संबंधित 15 शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। जिसमें 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। विजय शंकर ने समस्त अधिकारी कर्मचारीगण को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम विजय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.