संपूर्ण समाधान दिवस में आए सर्वाधिक राजस्व विभाग के मामले
मऊ, जून 7 -- मऊ, संवाददाता। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से चारों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने तहसील सदर में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल 116 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं 04 शिकायतों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 70 शिकायतें राजस्व विभाग, 16 शिकायतें विकास विभाग, 11 शिकायतें पुलिस विभाग तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थीं। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही का परिचय दें तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.