शामली, अप्रैल 19 -- शामली। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिले की तीनों तहसीलों में किया गया। जिसमें फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए विभागीय अधिकारियों को समय पर और गुणवत्तापरक निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। तहसील कैराना के सभागार में डीएम अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों द्वारा कुल 37 शिकायती पत्र प्रस्तुत किए गए। इन शिकायतों में से मात्र 3 का निस्तारण मौके पर किया गया, जबकि शेष शिकायतों का समय से निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। इस दौरान एसपी एनपी सिंह ने पुलिस से संबंधित प्रकरणों को प्राथमिकता से हल करने का आदेश दिया। यह भी पढ़ें- शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश इस अवसर पर डीएफओ जगदेव सिंह, एसडीएम कैराना निधि ...