बाराबंकी, मई 2 -- रामनगर। छोटे से कार्य के लिए काफी दिनों से भटक रहे क्षेत्र के कुश बेहटा के रोहित को संपूर्ण समाधान दिवस पर मिला समाधान तो मुस्करा उठे। दरअसल रोहित राशन कार्ड में युनिट जुड़वाने के लिए डीएम से फरियाद की, जिस पर उन्होंने तुरंत यूनिट जुड़वाकर कार्ड उपलब्ध कराया। अवसर था स्थानीय तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का। जिसमें राजस्व, पुलिस, समाज कल्याण और बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतें छायीं रहीं। इस दौरान सेमराय की स्वाति सिंह ने कहा कि उनकी शिकायत पर लेखपाल कानूनगो ने फर्जी आख्या लगाई, मौके पर नहीं गए तो टीम बनाकर मामले की जांच के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने तहसील दिवस में आए फरियादियों की बातें ध्यान से सुनी और संबंधित अफसरों को बुलाकर उसका त्वरित निस्तारण करने के निर्देशित किया। यह भी पढ़ें- मौके पर ही डीएम ने...