आजमगढ़, मार्च 23 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता परियोजना निदेशक सच्चिदानंद ने की। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनने के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 44 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिनमें दो प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान पीडी ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल से जल में कोताही न बरती जाए। क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि बाजारों में पुलिस बराबर चक्रमण करें और अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखें। एसडीएम लालगंज, प्रशांत कुमार, तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी, बीएसए राहुल पाठक, एसीएमओ डॉ. उमशरण पांडेय, बीडीओ रवि कुमार आदि मौजूद रहे।लालगंज संवाददाता के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.