गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। वेतन भत्ते की मांग के लिए लेखपाल संघ शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करेगा। लेखपाल सभी तहसीलों के परिसर में धरना देंगे। धरना सभा करेंगे एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञान एसडीएम को सौंपेंगे। जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने बताया कि सभी तहसीलों में लेखपाल संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करेंगे। उसके बाद आठ अक्टूबर से लेखपाल प्रशासनिक वाट्स एप ग्रुप को छोड़कर ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे, जिससे जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, वरासत रिपोर्ट, फार्मर रजिस्ट्रेशन, सत्यापन आदि कार्य नहीं होंगे। इससे आम आदमी की समस्याएं और बढ़ सकती हैं। फिलहाल लेखपालों ने 22 सितंबर से अतिरिक्त हल्के का बस्ता जमा किया है, इससे उन हल्कों में लोगों का काम प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- लेखपालों का...