अमरोहा, जनवरी 6 -- अमरोहा। सोमवार को जिले के चारों तहसील मुख्यालयों पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 69 शिकायतें दर्ज की गई। जिम्मेदार अधिकारियों ने दस शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया जबकि लंबित शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। डीएम निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता और एसपी अमित कुमार आनंद की उपस्थिति में हसनपुर में तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने पूर्व तहसील दिवसों की शिकायतों की समीक्षा कर पाया कि ब्लॉक और तहसील स्तर पर शिकायतों का उचित निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि जिस स्तर पर शिकायत प्राप्त हो, उसी स्तर पर उसका शासन की मंशा के अनुरूप समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए। शिकायत निस्तारण के साथ शिकायतकर्ता भी संतुष्ट होना चाहिए। हसनपुर में 25 में से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.