बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- बुलंदशहर। जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 273 शिकायतें आईं। इनमें से केवल 21 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। स्याना तहसील सभागार में डीएम श्रुति की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस, बिजली, राजस्व समेत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 33 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी शिकायतें सुनीं। इस दौरान एसडीएम रविन्द्र प्रताप सिंह, सीओ रामकरण सिंह, तहसीलदार अजय कुमार, बीडीओ मोकम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।सदर यह भी पढ़ें- विद्यालय भवन न होने से पेड़ के नीचे पढ़ने को विवश हैं वनवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.