बुलंदशहर, मार्च 7 -- जनपद की सातों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सभी तहसीलों में विभिन्न विभागों से संबंधित 212 शिकायतें मिलीं, जिनमें से केवल 19 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के अंदर निस्तारित करने के लिए सौंपा गया। डीएम श्रुति की अध्यक्षता में तहसील खुर्जा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 39 फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं के प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर मौके पर 01 शिकायत का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता से करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. सुनील दोहरे, एसड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.