सोनभद्र, मार्च 23 -- सोनभद्र। जिले की चारों तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी बीएन सिंह ने घोरावल तहसील में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण का निर्देश संबंधितों को दिया। इस दौरान 60 मामले आए, जिसमें आठ का मौके पर निस्तारण किया गया। लंबित 52 मामलों को समयबद्ध तरीकेसे निस्तारित करने का निर्देश संबंधितों को दिया। इसी प्रकार राबर्ट्सगंज तहसील में 72 मामले आए, जिसमें 12 का निस्तारण हुआ। 60 मामले लंबित रहे। वहीं ओबरा 19 मामलों में 03 का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि 16 लंबित रहे। इसी प्रकार दुद्धी में कुल 25 मामलों में एक का निस्तारण हुआ। जबकि 24 लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.