गंगापार, मार्च 28 -- घूरपुर थाने में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में थाने के बगल से सेमरा कलबना गांव की एक बस्ती की ओर जा रहे चकमार्ग को लेकर गहमागहमी रही। नायब तहसीलदार राकेश यादव ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों के सामने सड़क और बगल में बने भवन की नाप करवाई। हाईवे पर स्थित घूरपुर थाने की बाउंड्री से लगा हुआ हाईवे से चकमार्ग सेमरा कलबना की बस्ती की ओर जाता है। इसमें पहले से ही इंटरलॉकिंग मार्ग है। ठीक उसी के बगल में ही अशोक जायसवाल का नवनिर्मित भवन है। बस्ती के लोगों ने घूरपुर थाने में शनिवार को अशोक जायसवाल के विरुद्ध शिकायत की कि अशोक जायसवाल ने चक मार्ग को कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर नायब तहसीलदार ने अशोक जायसवाल को बुलाकर उनके पूर्व में हुए बैनामे को देखा और मौके पर जाकर राजस्वकर्मियों से नाप करवाई तो मौके पर अशोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.