संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम की मौजूदगी में दो शिकायतों का ही हो सका निस्तारण
पीलीभीत, मई 3 -- डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और एसपी की मौजूदगी में हुए संपूर्ण समाधान में भी लोगों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस में आईं 47 शिकायतों में अधिकारी महज दो का ही निस्तारण मौके पर करवा सके। शेष शिकायतों को पुराने ढर्रें पर संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया। तहसील सभागार में शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां पर जिला स्तर के सभी अधिकारी मौजूद रहे। फरियादियों की भीड भी अच्छी थी। डीएम ने एक-एक कर सभी की शिकायतों को सुना। समाधान दिवस में राजेंद्र आर्या ने कोटे की दुकान को लेकर शिकायत की। यह भी पढ़ें- 85 प्रार्थना पत्र आए, 12 का निस्तारण कहा कि लाइनपार के लिए आवंटित दुकान शहर में चल रही। इससे कार्ड धारकों को परेशानी हो रही है। वहीं गांव चंदिया हजारा के तोता राम ने दिए गए पत्र में कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.