रांची, सितम्बर 29 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सेवा भारती, झारखंड का तीन दिवसीय सेवा सारथी कार्यशाला सह किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग मंगलवार को सेवा धाम जोन्हा में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि प्रेम और व्यवहार के माध्यम से संपूर्ण समाज को जोड़ने के लिए सेवा कार्य किया जा रहा है। सेवा आयाम स्वयं सहायता समूह शक्ति का केंद्र है। सेवा भारती के सेवा सारथी इसे और अधिक प्रभावशाली और परिणामकारी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक महिला के हाथ में कोई न कोई कौशल और कला होना आवश्यक है। किशोरियों को अनावश्यक मोबाइल के उपयोग से बचने की सलाह देते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यक्तिगत रूप से पेड़ लगाने, जल बचाने और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। बीसीसीएल के पूर्व सीएमडी अजय सिंह ने योगासन और ध्यान ...