रांची, जुलाई 28 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा रांची पूर्वी जिला की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को समरसता संकल्प अभियान और मंडल प्रवास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आरटीसी पब्लिक स्कूल, अनगड़ा में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास केवल किसी एक समाज के संत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथ प्रदर्शक, भक्ति आंदोलन के महान संत, समाज सुधारक और आध्यात्मिक चिंतक थे। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता और समानता की प्रेरणा देते हैं। बैठक की अध्यक्षता भाजपा रांची पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने की। यह भी पढ़ें- समरसता संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला उन्होंने समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्र ...