पलामू, मार्च 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के जेलहाता स्थित जीएलएस कार्यालय में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी किया गया। स्वयं सेवी संस्था संपूर्ण महिला सहायता केंद्र ने कार्यक्रम का आयोजन किया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मेदिनीनगर की मेयर पद की पूर्व प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी शामिल हुई। मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाएं किसी भी मामले में कमजोर नहीं है। जरूरत है महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानने और हक अधिकार के प्रति जागरूक होने की। गोष्ठी की अध्यक्षता सुनीता श्रीवास्तव ने की। संचालन कविता कुमारी ने किया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक दशा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी महिलाओं की दशा में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। मनोरमा कश्यप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.