बरेली, मार्च 23 -- एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार को संपूर्ण भैरवी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गायन के विद्यार्थियों और गुरुओं ने अपने स्वरों से श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। इंस्ट्रूमेंट गुरुओं सूर्यकांत चौधरी (वायलिन), सुरेंद्र सिंह (परकसन), विशेष सिंह (गिटार), ऋषभ आशीष पाठक (पखावज), दीपकांत जौहरी (तबला), सीमा (सितार), जेरिक अमन जेम्स (कीबोर्ड एवं ड्रम) और दीपक राना (हारमोनियम) ने कार्यक्रम का आरंभ किया। गायन गुरु सात्विक मिश्रा और डा.वंदना दुग्गल खन्ना ने राग भैरवी में अपनी प्रस्तुति दी। गुरु प्रियंका ग्वाल ने गीत सैंया निकल गए और हमारी अटरिया पे सुनाकर वाहवाही लूटी। फिल्म कुदरत के लिए मजरूह सुल्तानपुरी लिखित गाने हमें तुमसे प्यार कितना को इंदू परडल ने अपनी आवाज में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन दीपाली सक्सेना ने किया। इस अवसर प...