नोएडा, अप्रैल 28 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र स्थित कार कंपनी के डीलर के यहां फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्राहक ने संपूर्ण भुगतान कर कार खरीदने का दावा किया है। उसने कंपनी के अधिकारियों और बैंक प्रबंधन पर फर्जीवाड़ा करके कार पर ऋण दर्शाने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश कर दिए हैं। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के बादौली बांगर गांव निवासी अतेंद्र कुमार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पास नामी कंपनी की कार है। यह कार उनके भाई भरत सिंह ने वर्ष 2019 में अधिकृत डीलर से खरीदी थी। खरीदने के समय संपूर्ण भुगतान किया था। उस समय किसी बैंक या किसी अन्य संस्था से कोई आर्थिक मदद नहीं ली गई थी। आरोप है कि कार कंपनी के अधिकारियों ने बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए, ज...