रांची, जुलाई 23 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो अखिल भारतीय संपूर्ण क्रांति राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं झारखंड मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. सूरज मंडल ने कहा है कि पिछले दो-तीन दिन की घटनाओं ने बहुत अच्छी तरह से झारखंड में जेपीएससी के साथ ही संपूर्ण भर्ती व्यवस्था की सच्चाई उजागर कर दी है। झारखण्ड की संपूर्ण भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षा की कायम व्यवस्था, भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है और इस पर सरकार का कोई भी नियंत्रण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सरकार के संरक्षण में ही जारी पक्षपातपूर्ण भर्ती है, जो कुल मिलाकर राज्य की कथित आदिवासियों-मूलवासियों की सरकार पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: कांग्रेस के दो चेहरे, दिल्ली और झारखंड में अलग-अलग : आदित्य साहू उन्होंने मांग की कि ...