बक्सर, मई 17 -- पेज-04 के लिए 88 फीसदी हो पाया था जिला में संपूर्ण टीकाकरण 18 सौ सेंटर पर सप्ताह में एक दिन रहते स्वास्थ्य कर्मी बक्सर, हमारे संवाददाता। संपूर्ण टीकाकरण से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है। टीकाकरण से 12 से अधिक गंभीर संक्रामक रोग (जैसे- पोलियो, टीबी, हेपेटाइटिस बी, खसरा) से बचाव सुनिश्चित होता है। पिछले सत्र (2025-26) में पूरे जिले में महज 88 फीसदी की बच्चों को संपूर्ण टीकाकरण हो पाया था। वहीं सत्र 2024-25 में यह आंकड़ा 94 फीसदी से अधिक था। इस आशय की जानकारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार शुरू से ही टीकाकरण के लिए विशेष योजना बनाई गई है। ताकि यह आंकड़ा शत-प्रतिशत हो सके। नन्हें बच्चों को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सके। उन्हें भविष्य में ...