संपूर्ण क्रांति वर्षगांठ समारोह पर मानोपाली में सेनानी समागम का आयोजन
छपरा, जून 5 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के मनोपाली स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में शुक्रवार को 52वें संपूर्ण क्रांति वर्षगांठ के अवसर पर जेपी सेनानी समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि व अमनौर विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जेपी आंदोलन से जुड़े सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। समागम में जेपी आंदोलन से जुड़े सेनानियों कीकुकर समस्याओं और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में आंदोलन के दौरान जेल गए सेनानियों को सम्मानित करने, लंबित आवेदन व भूमिगत सेनानियों के मामलों के त्वरित निपटारे की मांग उठाई गई। साथ ही दिवंगत सेनानियों की विधवाओं को योजनाओं से जोड़ने और वंचित सेनानियों को भी लाभ दिलाने पर जोर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.