संपूर्ण क्रांति आंदोलन के शहीद छात्रों को साकची में दी गई श्रद्धांजलि
जमशेदपुर, जुलाई 18 -- 18 जुलाई 1974 के ऐतिहासिक संपूर्ण क्रांति छात्र आंदोलन के दौरान शहीद हुए जमशेदपुर के तीन क्रांतिकारी छात्रों प्रणव मुखर्जी, राजीव रंजन और मोहम्मद मुसीम को साकची शहीद चौक पर आज भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और छात्र संगठनों ने उनके बलिदान को याद करते हुए कहा कि इन युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों और व्यवस्था परिवर्तन के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।शहीद स्मारक निर्माण समिति, जमशेदपुर, जेपी युया छात्र संघर्ष मोर्चा तथा झारखंड क्रांति सेना की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि संपूर्ण क्रांति आंदोलन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। इस आंदोलन में शहीद हुए छात्रों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.