संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रहे नए निर्माण कार्यों का कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने शनिवार को गहन निरीक्षण किया।
वाराणसी, मई 3 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रहे नए निर्माण कार्यों का कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने शनिवार को गहन निरीक्षण किया। शताब्दी भवन अतिथि गृह में भूतल और प्रथम तल में बन रहे एक-एक कक्ष, हॉल और सभागार की गुणवत्ता उन्होंने परखी। कार्यदायी संस्था को कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखें। कुलपति ने शताब्दी भवन की आंतरिक साज-सज्जा, फॉल्स सीलिंग, वातानुकूलन व्यवस्था और बैठक की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में यह ध्यान जरूर रखा जाए कि विश्वविद्यालय एक संस्कृत सेवी संस्थान है। यहां के निर्माणों में भी इसकी झलक मिलनी चाहिए। इसके बाद कुलपति ने लालभवन में चल रहे नवीनीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.