लातेहार, अप्रैल 9 -- लातेहार, संवाददाता। नीति आयोग के तहत संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 के सफल क्रियान्वयन को लेकर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अभियान के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए निर्धारित सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान जिले के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं आधारभूत सेवाओं से संबंधित मानकों में सुधार लाना प्राथमिकता है। ज्ञात हो कि संपूर्णता अभियान 2.0 नीति आयोग द्वारा संचालित एक विशेष विकास कार्यक्रम है, जो 28 जनवरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.