सराईकेला, मार्च 9 -- सरायकेला ।संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरायकेला प्रखंड के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनवाड़ी केंद्रों तथा पांड्रा पंचायत भवन में महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देना तथा समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करना था।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों में विशेष एएनसी रजिस्ट्रेशन एवं काउंसलिंग केम्प का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें सुरक्षित मातृत्व,...