लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- आंकांक्षी ब्लॉकों को संतृप्त करने के लिए नीति आयोग ने सम्पूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआत की है। नीति आयोग में शामिल देश के आकांक्षी ब्लॉकों में खीरी जिले के दो ब्लाक बांकेगंज और धौरहरा शामिल है। इन दोनो ब्लॉकों में मार्च तक सम्पूर्णता अभियान चलाकर निर्धारित इंडीकेटर्स पर दोनो ब्लाक को संतृप्त करना है। सम्पूर्णता अभियान 2.0 में जो छह इंडीकेटर्स शामिल किए गए हैं उनमें आईसीडीएस के चार, पशुपालन विभाग का पशुओं को रोगों से बचाव का टीकाकरण शामिल है। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के धौरहरा व बांकेगंज ब्लाक के सभी स्कूलों में गर्ल्स ट्वायलेट बनवाना है। वहीं आईसीडीएस विभाग से इन दोनो ब्लाकों के तीन से छह साल तक के सभी बच्चों को न्यूट्रीशन सप्लीमेंट देना है। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पंजीकृत सभी बच्चों की ग्रोथ निगरानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.