गंगापार, फरवरी 9 -- आकांक्षी ब्लॉक के प्रमुख संकेतकों की परिपूर्णता के निरंतर प्रयास होंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की पूर्ति के लिए संपूर्णता अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारी सभी इंडीकेटर्स पर लक्ष्य की संतृप्ति के लिए अपेक्षित कार्रवाई कर अभियान सफल बनाएं। यह बातें बहरिया ब्लाक परिसर में सोमवार को आयोजित संपूर्णता अभियान के दौरान बहरिया ब्लॉक प्रमुख शशांक मिश्र ने कही। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के आकांक्षात्मक विकास खंड कार्यक्रम में निर्धारित 40 में से छह इंडीकेटर्स के लक्ष्यों को संतृप्त करने के मकसद से आकांक्षात्मक विकास खंडों में 14 अप्रैल तक संपूर्णता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पहली तिमाही में प्रसव पूर्व देखभाल एएनसी के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, लक्षित ब्लॉक में जनसंख्या में उच्च रक्तचाप...