आरा, फरवरी 2 -- बिहिया। निज संवाददाता प्रखंड स्थित सभागार में सोमवार को आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 की सफलता को लेकर बैठक की गयी। अध्यक्षता बीडीओ मोनालिसा प्रियदर्शिनी ने की। बीडीओ ने कहा कि जिला और ब्लॉक में विकास के प्रमुख संकेतकों को शत-प्रतिशत उपलब्धि तक पहुंचाना है। यह अभियान केन्द्र और राज्य सरकार की संयुक्त पहल है जिसका फोकस स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वितीय समावेशन एवं आधारभूत सुविधाओं पर केन्द्रित है। कहा कि संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण स्तर, स्कूलों में नामांकन व उपस्थिति, सीखने के परिणाम, किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ, स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाना और डिजिटल सेवाओं की पहुंच को प्राथमिकता दी जा रही है। अभियान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.