चित्रकूट, अप्रैल 14 -- रामनगर। ब्लाक सभागार में संपूर्णता अभियान का समापन हो गया। आकांक्षी ब्लाक होने की वजह से यहां योजनाओं का प्राथमिकता से संचालन किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ 28 जनवरी को हुआ था। नोडल अधिकारी बीडीओ राजेश तिवारी ने कहा कि अभियान के तहत आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के प्रमुख सूचकांकों को संतृप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस दौरान 112 आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था की गई। इसके साथ ही 6 माह से 6 वर्ष तक के 9032 नामांकित बच्चों को पूरक पोषाहार का वितरण किया गया। इसी तरह 10456 बच्चों का आंगनबाड़ी कार्यक्त्रिरयों ने वजन एवं लंबाई मापन कर पोषण ट्रैकर पर फीडिंग की। यह भी पढ़ें- 2अंबेडकर जयंती पर विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स ...