लातेहार, फरवरी 7 -- लातेहार, संवाददाता। संपूर्णता अभियान कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर महुआडांड़ प्रखंड सभागार में डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संपूर्णता अभियान के तहत चिन्हित सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए विभागीय समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं तथा प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही आमजन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने एवं लाभुकों का अधिकाधिक आच्छादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.