नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में सर्दी की रफ्तार फिलहाल थोड़ी थम गई है। बदलती हवाओं के कारण गिरता हुआ तापमान रुक गया है और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.1 डिग्री कम था। शुक्रवार को हवा की गति शून्य से पांच किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। दक्षिणी और उत्तरी हवाओं के मिश्रित प्रभाव के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, जिससे ठंड की तीव्रता कुछ कम महसूस हुई। पिछले 24 घंटों में बारिश का कोई रिकॉर्ड नहीं रहा। अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत जबकि न्यूनतम 50 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल शीतलहर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.