नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। सोनिया विहार में शराब के नशे में आरोपियों ने एक कर्मचारी पर जानलेवा हमला किया। घायल को जग प्रवेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी साजन, सोनू और रिंकू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सूरज गली संख्या-दो, सोनिया विहार तीसरा पुस्ता में अपने परिवार के साथ रहते हैं। 15 दिसंबर की रात करीब 11:30 बजे वह ड्यूटी पर थे। तभी उनकी कंपनी का एक ट्रक सामान अनलोड करने के लिए पहुंचा। इस दौरान वहां पर कुछ लड़के खड़े होकर शराब पी रहे थे। सूरज ने ट्रक साइड में लगाने के लिए उन लड़कों को वहां से हटने को कहा। इस बात से नाराज होकर लड़के गाली देते हुए मारपीट करने लगे। बाद में आरोपियों ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। सिर पर डंडा लगने के कारण वह बेहोश हो गए। उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.