नई दिल्ली, जनवरी 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। विकसित दिल्ली बनाने की दिशा में यहां रहने वाले युवाओं से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लंच पर सुझाव लेंगी। वह आगामी 11 जनवरी को युवा दिवस से एक दिन पहले दिल्ली के 15-20 ऐसे युवाओं से मिलेंगी, जिनके पास दिल्ली को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे सुझाव हों। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो डालकर युवाओं को लंच के लिए आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती के मौके पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। सोमवार का दिन होने के चलते युवा व्यस्त रहेंगे, इसलिए वह एक दिन पहले रविवार को लंच के लिए युवाओं को आमंत्रित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली के विकास में युवाओं की भागीदारी चाहती हैं। इसलिए वह युवाओं के साथ पिछले 11 वर्ष, इस सरकार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.