नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। जंगपुरा के पंत नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर झुग्गी बस्ती में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में 37 वर्षीय महिला की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, महिला का बेटा देसी कट्टा दिखा रहा था। इसी दौरान गलती से चली गोली महिला के चेहरे पर लग गई। इससे उसकी मौत हो गई। हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर मृतका के 18 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि मृतका सुमति अपने परिवार के साथ पंत नगर, जंगपुरा में रहती थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सोमवार रात 10:39 बजे लाजपत नगर थाना में पीसीआर कॉल मिली कि मूलचंद अस्पताल में एक महिला को गोली लगने के बाद मृत अवस्था में लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और सुमति के शव को कब्जे में लेकर पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.