नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सांस्कृतिक संस्था बनियान ट्री द्वारा रविवार को आयोजित कार्यक्रम रूहानियत में लोक संगीत का उत्सव दिखेगा। श्रीराम भारतीय कला केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में भारत के अलावा अफ्रीका और इटली के कलाकार भी अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। गांव-कस्बों के कलाकारों की परंपरागत कला को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से बनियान ट्री द्वारा रूहानियत का आयोजन किया जाता है। इस साल यह रूहानियत का 25वां संस्करण हैं। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में संगीत, रहस्यवाद, एकता, शांति और समर्पण के विविध रूप कला के माध्यम से देखने को मिलेंगे। दिल्ली में सदियों से पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही भक्ति और समर्पण की भावना को जीवित रखने वाली कालातीत परंपराओं की प्रस्तुति कार्यक्रम में की जाएगी। कार्यक्रम में अनिंदिता राय अपने समूह के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.