नई दिल्ली, जनवरी 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के वर्ष 2000 बैच ने अपने रजत जयंती समारोह के दौरान संस्थान के लिए 70 करोड़ रुपये से अधिक के योगदान देने की घोषणा की है। यह अब तक किसी एक बैच द्वारा आईआईटी दिल्ली सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में किया गया सबसे बड़ा सामूहिक योगदान माना जा रहा है। इससे शोध सहित संस्थान के अन्य कार्यक्रमों में तेजी आएगी। आईआईटी दिल्ली परिसर में आयोजित सिल्वर जुबली रीयूनियन कार्यक्रम के दौरान देश और विदेश से आए वर्ष 2000 बैच के पूर्व छात्र एकत्र हुए। कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों ने परिसर का भ्रमण कर शिक्षकों से संवाद किया। घोषित राशि का बड़ा हिस्सा आईआईटी दिल्ली के जनरल एंडोमेंट फंड में दिया जाएगा। संस्थान का कहना है कि इस फंड के माध्यम से संस्थान को दीर्घकालीन आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.