नई दिल्ली, दिसम्बर 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में दिसंबर के पहले दिन ही न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री या उससे ज्यादा कम रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है। यूं तो दिल्ली में इस बार नवंबर का महीना भी सामान्य से अधिक ठंडा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई शुरुआती बर्फबारी और उसके बाद उसी दिशा से आ रही हवा के चलते दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग ढाई डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है। नवंबर के बाद अब दिसंबर महीने में भी ठंड का यह रुख बना हुआ है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.